फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे के लिए बेटियों ने संभाली कमान

Thu, 25 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भूना (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
इंसानियत ही धर्म है। उपद्रव करने वाले समाज के हितैषी नहीं हो सकते। इसलिए लोगों को जातपात व धर्म का जहर छोड़कर इंसानियत का फर्ज निभाना चाहिए। यह बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया ने नालंदा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं से कही।
विज्ञापन


पूनिया बुधवार को भूना कॉलेज में शांति मार्च रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने आए हुए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के डायरेक्टर बीआर चौधरी ने की। पूनियां ने कहा कि समाज में जाति धर्म के नाम पर नफरत पैदा करने वाले लोग भाईचारा के दुश्मन हैं।

उन्होंने कहा कि गांव में आपसी भाईचारा कायम रखना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को अच्छे संस्कार एवं शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। कॉलेज की छात्राओं ने शांति मार्च में नफरत की दीवार गिरा दो, प्यार के दो दीप जला दो ।
विज्ञापन


हम सबका है एक ही नारा, इंसानियत ही है धर्म हमारा। आओ सब मिलकर अलख जगाएं, हरियाणा प्रदेश को खुशहाल बनाएं... जैसे नारों के साथ छात्राओं ने हिसार रोड, उकलाना रोड, पुराना बाजार, कुलां रोड, गर्ल्स स्कूल वाली गली में नारे लगाकर लोगों को शांति का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्राध्यापिका पुष्पा शर्मा, निर्मल ढिल्लो व ज्योति बंसल और सुनीता देवी ने शांति मार्च रैली का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में जिला इंस्पेक्टर मोनिंद्र शर्मा, डिप्टी डीईओ दयानंद सिहाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरिक्षक राजेंद्र शर्मा, सुभाष मंडा, पूजा, अमनप्रीत, कविता, तनूजा, प्रियंका, पूनम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें