फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष बराला 6 को करेंगे करोड़ों रुपयों के कार्यों का शुभारंभ

Fri, 05 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला 6 फरवरी को शहर में करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। इनके अलावा वे भूना रोड पर बनी नई सड़क का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन

विधायक के निजी सचिव कृष्ण नैन ने बताया कि बराला वार्ड-1 व 2 में लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास 6 फरवरी को दोपहर 1 बजे पंजाबी बस्ती से करेंगे। इसके बाद दो बजे वह वार्ड-3 और 12 में बनने वाली गलियों की आधारशिला गुप्ता कालोनी में रखेंगे। दोपहर 3 बजे भूना रोड पर बनी नई सड़क का उद्घाटन तथा सायं 4 बजे ऑफिसर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में 1.5 करोड़ की लागत से बनने वाली गलियों व सड़कों का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान विधायक संबंधित क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें