फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने नहीं सुनी तो अब गुरु महाराज से करेंगे अरदास

Fri, 05 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग दो महीने से धरनास्थल पर बैठे किसानों की प्रशासन ने पुकार नहीं सुनी तो अब किसान गुरु महाराज से अरदास करेंगे। धरनास्थल पर शुक्रवार से अखंड पाठ शुरू किया जाएगा, जिसका आयोजन किसान संघर्ष समिति अधिग्रहण जमीन फोरलेन  बाईपास कर रही है। अखंड पाठ के आयोजन के लिए वीरवार को किसानों ने पंडाल भी तैयार किया है। रविवार को अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता मांगेराम ने बताया कि धरने पर बैठे किसान कई बार प्रशासन से मुुआवजा दिलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। किसानों के ही मन में इच्छा हुई कि क्यों न गुरु महाराज से ही अरदास की जाए। इसके चलते शुक्रवार को अखंड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

यह है मामला
हिसार से डबवाली तक बनने वाले फोरलेन बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण की गई। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि उन्हें जो मुआवजा राशि दी जा रही है वह दूसरे जिलों से बहुत कम है। उन्हें जब तक उचित मुआवजा राशि नहीं मिलती, तब तक वह काम शुरू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें