फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों का अल्टीमेटम खत्म, पुलिस प्रशासन अलर्ट

Fri, 18 Mar 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाट आरक्षण - फोटो : भव्य नरेश
विज्ञापन
जाटों का प्रशासन को दिया गया 72 घंटे का अल्टीमेटम समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में प्रशासन सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गया है। एसपी ने आईजी हिसार को पत्र लिखकर अर्धसैनिक बलों की तीन कंपनियां मांगी हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। सुरक्षा को लेकर बैंकों को भी अलर्ट कर दिया गया है। वीरवार को बैंकों ने आधा शटर बंद रखकर काम किया।
विज्ञापन


एसबीआई के एटीएम बंद रखे गए। इस बात की पुष्टि एसबीआई ब्रांच मैनेजर मनजीत सिंह ने की। उन्होंने बताया कि उनके पास आदेश आए हैं कि सुरक्षा की दृष्टि से एटीएम बंद किए जाएं। वहीं, दूसरे बैंकों को भी एटीएम में ज्यादा कैश न डालने के आदेश जारी हुए हैं।

सोमवार को जाट समुदाय के लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर मांग पत्र सौंपा था तथा 72 घंटे का अल्टीमेटम देकर कहा था कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे फिर सड़कों पर उतरेंगे। इसके मद्देनजर प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसपी ओपी नरवाल ने आईजी को पत्र लिखकर अर्धसैनिक बलों की तीन कंपनियों की मांग की है। थाना एसएचओ को सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दिए गए हैं। एसपी की तरफ से बैंकों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि फरवरी माह में जाट आंदोलन के दौरान फतेहाबाद के गोरखपुर में बैंक तथा भूना में तहसील को आग लगा दी गई थी। फतेहाबाद में दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर जाम तथा रेलवे ट्रैक रोके गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें