मार्बल विक्रेता पर गोली चलाने व अनाज मंडी के व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले को लेकर व्यापार
- फोटो : Fatehabad
हमले व रंगदारी वसूलने की लिए मिल रही धमकी से भयभीत व्यापारियों से विधायक दुड़ाराम बिश्नोई ने शनिवार को अनाजमंडी में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि शहर से अपराधियों का सफाया होगा। व्यापारियों को अपराधियों से कतई डरने की जरूरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने अशोका मार्बल एवं सेनेटरी हाउस के मालिक ईश सेठी व शिव बीज भंडार के संचालक राकेश सिंगला उर्फ राकू से पत्र के माध्यम से फिरौती मामले को लेकर पुलिस से प्रगति रिपोर्ट भी ली।
इसके बाद विधायक दुड़ाराम ने गोली लगने से घायल हुए ईश सेठी के प्रतिष्ठान पर जाकर उनका हौसला बढ़ाया। विधायक ने अनाज मड़ी में अनील भूूूटानी के प्रतिष्ठान पर जलपान किया और लोगों की समस्याओं सुनी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान अजय कुमार झाझड़ा ने अनाज मंडी में स्ट्रीट लाइट लगान व शौचालय बनाने की मांग रखी। जिस पर विधायक तुरंत प्रभाव सेे समस्या समाधान के लिए ने मार्केट कमेटी सचिव को आदेश देेे दिए हैं। डीएसपी अजायब सिंह ने विधायक एवं व्यापारियों को स्पष्ट किया है कि गोली चलाने वाले बदमाशों की पहचान हो चुकी है और उनमें दो को काबू भी किया जा चुका है। फिरौती मांगने के मामले की जांच प्रक्रिया भी विशेष टीम द्वारा की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि इसी सप्ताह के अंदर दोनों मामलों का पटाक्षेभप कर दिया जाएगा। बैठक में जिला पार्षद अजय कुमार मेहता, संयुक्त संस्था के प्रवक्ता पंकज पसरीजा, पार्षद जोगिंदर उर्फ जोनी, नगरपालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि मेवा सिंह बाल्मिकी, नंदलाल कंबोज, श्याम लाल बंसल,अनील भूटानी, किशोर मोंगिया, अशोक सेठी, कैलाश बंसल, विनोद सिंगला, अरुण सेठी, नरेंद्र बागड़ी, राकेश सिंगला, बिट्टू मुंजाल, ईश्वर गर्ग, बलजीत सोनी, अतुल सोनी, पार्षद बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू, राकेश गर्ग, राजेंद्र खट्टर, सुरेश बिठमडिया आदि मौजूद थे।