फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नकली पासपोर्ट मामले में प्रोडक्शन वारंट पर बलतेज

Fri, 30 May 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। नकली पासपोर्ट बनवाकर थाइलैंड भागने और फिर डिपोर्ट होने के मामले में पुलिस ने आरोपी बलतेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को तरनतारण जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। आरोपी बलतेज पंजाब के तरनतारण जिले का रहने वाला है, और वर्ष 2021 से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

आरोपी बलतेज सिंह ने टोहाना में फर्जी पता देकर पासपोर्ट बनवाया और थाईलैंड भाग गया था। वहां से डिपोर्ट किया गया था। आरोपी के खिलाफ पंजाब में भी विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के तहत कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी फिलहाल तरनतारण जेल में बंद था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में थाना शहर में साजिश के तहत धोखाधड़ी एवं पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज है। आरोपी को न्यायालय पहले ही भगोड़ा घोषित कर चुकी है।
फर्जी पासपोर्ट मामले में टोहाना से 39 आरोपी किए जा चुके गिरफ्तार

अब तक रैकेट से जुड़े कुल 39 आरोपियों को फतेहाबाद पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इन पर आरोप है कि ये जाली दस्तावेज के माध्यम से युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करते थे।
विज्ञापन


-

गिरफ्तारी पुलिस की सतर्कता, निरंतर निगरानी और तकनीकी सहायता से संभव हो सकी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी बलतेज के खिलाफ पंजाब में मादक पदार्थ अधिनियम, अवैध हथियार, हत्या के आरोप सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


-सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें