गुम हुई महिला व बच्ची को उनक ेपरिजनों को सौंपते थाना प्रभारी कुलदीप सिंह।
भट्टू कलां। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक महिला व उसकी दो साल की बच्ची को परिवार से मिला दिया। महिला एवं उसकी बच्ची अपने गांव माखोशरानी, जिला सिरसा से हिसार की तरफ जा रही थी, लेकिन भट्टू आने के बाद वह रास्ता भटक गईं थी। उनको यह पता नहीं चल रहा था कि उन्हें कहां जाना है।
जैसे ही उस महिला और उसकी बच्ची की सूचना भट्टू थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को मिली तो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त महिला व उसकी बच्ची को थाना में ले आए। थाना प्रभारी ने महिला से बातचीत की तो महिला ने सारी बात बताई। पुलिस ने महिला के मायके और ससुराल के दोनों परिवार से संपर्क किया।
परिवार को जैसे ही महिला के रास्ता भटकने की सूचना मिली तो वह दोनों परिवार भट्टू थाना में पहुंचे। इस पर भट्टू थाना प्रभारी ने महिला व उसकी बच्ची को उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया। महिला के परिवार ने फतेहाबाद पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि आज पुलिस नहीं होती तो मां बेटी को ढूंढ पाना हमारे लिए बहुत मुश्किल हो जाता। हम दोनों परिवार भट्टू थाना पुलिस का धन्यवाद करते हैं।