फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंच के प्लॉट से अफीम के 182 पौधे बरामद

Sun, 16 Mar 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में अफीम के पौधे मामले में पकड़ा गया आरोपी और जानकारी देते हुए थाना प्रभारीसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भड़ोलावाली में पुलिस ने कार्रवाई करके प्लॉट से अफीम के 182 पौधे बरामद किए हैं। पंच ने अपने घर के सामने प्लॉट में अफीम के पौधे लगा रखे थे। पुलिस ने आरोपी पंच कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपी पंच को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। इससे पहले पूछताछ में कृष्ण कुमार ने बताया कि उसे लकवे की शिकायत है और किसी के कहने पर उसने दवाई के लिए अफीम के पौधे लगाए थे। मामले के मुताबिक सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव भड़ोलांवाली में कृष्ण कुमार ने अपने मकान के सामने प्लॉट में अफीम के पौधे लगाए हुए हैं।
टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और नियम अनुसार प्लॉट की जांच की। टीम को प्लॉट में अफीम के पौधे लगे हुए मिले। जब कृष्ण कुमार से लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो वह जवाब नहीं दे पाया। इस पर टीम ने अफीम के पौधे जड़ से उखाड़कर गिनती की तो वे 182 मिले। जिसका वजन 4 किलो 860 ग्राम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें