फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने जिले की 84 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की टीम ने रिकॉर्ड का ऑनलाइन सत्यापन किया है। इसके बाद इन ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया है। इसमें 22 ग्राम पंचायतें सिल्वर और 62 कांस्य पदक के लिए चयनित की गई हैं।
विभाग की इन ग्राम पंचायतों को विश्व टीबी दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। अहम बात यह है कि 22 ग्राम पंचायतें लगातार दूसरी बार टीबी मुक्त घोषित हुई हैं, इसलिए इन ग्राम पंचायतों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सिल्वर रंग की प्रतिमा देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 62 ग्राम पंचायतों को कांस्य रंग की प्रतिमा देकर सम्मानित किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीबी मुक्त के लिए आवेदन मांगे गए थे और 88 ग्राम पंचायतें नामांकित हुई थी। रिकॉर्ड जांच के बाद 84 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुई हैं। पिछले साल विभाग ने 42 ग्राम पंचायतों को नोमिनेट किया था और सत्यापन के बाद 35 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुई थी। हालांकि आचार संहिता लगने के कारण आठ माह बाद सम्मान मिल पाया था।
-
टीबी सैंपलों की संख्या 31 हजार तक पहुंची
जिले में वर्ष 2023 के मुकाबले टीबी सैंपलों की जांच वर्ष 2024 में दोगुना तक रही है। वर्ष 2023 में जिले में जहां 17 हजार सैंपल लिए गए और वहीं वर्ष 2024 में 31279 सैंपल जिले में लिए गए हैं। जिले में सैंपल लेने और मॉनिटरिंग को लेकर जिला टीम से जिला संयोजक कपिल कुमार, पीपीएम सुशील कुमार, निक्षय ऑपरेटर बिमल रानी की अहम भूमिका रही है।
-
सिल्वर मेडल के लिए चयनित टीबी मुक्त ग्राम पंचायतें
- मानकपुर
- नखाटिया
- ढाणी चानन
- करनौली
- नथूवाल
- रहनखेड़ी
- भूंदड़ा
- कानीखेड़ी
- बिढ़ईखेड़ा
- भोडिय़ा खेड़ा
- उदयपुर
- मुंदलिया
- रहनवाली
- सलेमपुरी
- जापतेवाला
- निक्कुवाना
- भानीखेड़ा
- लठेरा
- मल्हड़
- रोजांवाली
- ठरवी
- कमालवाला
-
कांस्य पदक के लिए टीबी मुक्त ग्राम पंचायतें
बिसला
बोसवाल
सौतर भट्ट
भरपूर
मुस्सेअहली
जांडवाला बागड
खनौरा
हैदरवाला
चिल्लेवाल
मामुपुर
हिंडवाला
खासा पठाना
टिब्बी
ठरवा
चिम्मों
बबनपुर ढाणी
हिम्मतपुरा
कुदनी
ढाणी दादूपुर
नरेल
भारा
कारियां
कमाना
भोड़ी
बबनपुर
बुर्ज
ढेर
चन्दो खुर्द
चन्दो कलां
माधुवाना
घोटडू
ढाणी गोपाल
चन्द्रावल
पालसर
रजाबाद
सालम खेड़ा
सहनाल
रायपुर
लत्तरथाह
रत्ताथेह
मलवाला
मधहेड़ा
कंवल गढ़
चनकोठी
रसूलपुर
लालुवाल
फतेहपुरी
चितैण
ढाणी भोजराज
गुरुसर
घासवा
बोरा
तलवाडा
तलवाड़ी
बस्ती भीमां
बहल भोमियां
पिरथला
लाम्बा
लोहा खेड़ा
गुल्लरवाला
काना खेड़ा
खैरपुर
-
1000 जनसंख्या पर 30 सैंपलों की जांच जरूरी
विभाग ने ऐसी ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट मांगी थी जहां पर एक हजार जनसंख्या के पीछे 30 सैंपल टीबी जांच को लेकर लिए गए। इसके अलावा सीबीनेट टेस्टिंग 60 फीसदी रही है। इन गांवों में उपचार रेट 85 फीसदी होनी चाहिए। निक्षय पोषण योजना का लाभ 100 फीसदी दिया गया है।
-
तीन साल तक टीबी मुक्त रहने पर मिलेगी स्वर्ण रंग की प्रतिमा
टीबी मुक्त पंचायत को प्रमाण पत्र के साथ महात्मा गांधी एक प्रतिमा प्रदान की जाएगी। टीबी मुक्त पंचायत बने रहने पर पहले वर्ष कांस्य, लगातार दो वर्षों तक यह दर्जा रहने पर रजत और तीन वर्षो तक यह दर्जा बने रहने पर स्वर्ण रंग की मूर्ति प्रदान की जाएगी। टीबी मुक्त पंचायत पुरस्कार को ग्राम पंचायत के सदन में प्रदर्शित किया जाएगा।
-
वर्ष 2024 में ये रही है टीबी मरीजों की स्थिति
टीबी को लेकर मरीजों की हुई जांच - 31279
जिले में टीबी के मिले मरीज - 2397
जिले में टीबी मरीजों का शुरू हुआ उपचार - 2681
जांच के दौरान टीबी मरीज मिले एचआईवी पॉजिटिव - 40
जांच के दौरान टीबी मरीजों में मधुमेह - 203
एमडीआर श्रेणी में शामिल हुए मरीज 92
-
जिले की 88 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त के लिए नामांकित हुई थी। स्टेट टीम ने ऑनलाइन रिकॉर्ड की वेरिफिकेशन करने के बाद 84 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया है। इन ग्राम पंचायतों को विश्व टीबी दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
- डॉ. अमित कुमार, जिला क्षयरोग अधिकारी, फतेहाबाद।