फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रिमांड पर लिए गए आरोपियों को लेकर राजस्थान पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सतीश कॉलोनी के पास बलराज उर्फ गोली की हत्या मामले में पकड़े गए आरोपियों को रिमांड के दौरान पुलिस राजस्थान लेकर पहुंची है। राजस्थान में पुलिस ने आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और गाडिय़ों को बरामद करना है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने मुख्य षड्यंत्रकारी गांव बहबलपुर निवासी बलराज उर्फ बल्लू व उसके साथी गांव खानमोहम्मद निवासी मुकेश के अलावा सिरसा के बनसुधार निवासी संजय, खेमाखाती चौक फतेहाबाद निवासी विकास व आरोपियों को शरण देने के आरोपी अबोहर के खैरपुर निवासी बिंदू को गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपी बलराज उर्फ बल्लू, मुकेश, संजय, विकास को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड के बाद बिंदू ने आरोपियों को सादुल शहर में शरण दी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी बलराज उर्फ बल्लू के खिलाफ 9, विकास के 9, मुकेश के 8 और संजय के खिलाफ 2 मामले पहले दर्ज हैं। बता दें कि 15 जून की शाम को काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली पर फायरिंग की गई थी। उपचार के दौरान गोली की अगले दिन मौत हो गई थी। मामले में अब तक 13 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें