फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: देशद्रोह के आरोपी मुश्ताक को लेकर मलेरकोटला पहुंची पुलिस, संपत्ति और पासपोर्ट की होगी जांच

Wed, 21 May 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के धर्मशाला रोड पर ताज मोहम्मद के नाम से हड्डी रोग विशेषज्ञ की क्लीनिक चलाने वाले देशद्रोह के आरोपी मुश्ताक अहमद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चार दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी को लेकर पुलिस मलेरकोटला गई है। पुलिस उसकी संपत्ति और पासपोर्ट की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता लगाना है कि आरोपी कब-कब पाकिस्तान गया है। यह भी पता लगाया जाएगा कि वह इसके अलावा किन-किन देशों में जा चुका है। पुलिस को आरोपी ने बताया है कि उसने मलेरकोटला में रहने वाले हलवाई दोस्त की पोस्ट को वायरल किया था। रिमांड के दौरान आरोपी से ये भी पूछताछ होनी है कि उसने देश विरोधी वीडियो किसके कहने पर वायरल की है। वीडियो को बनाने में कोई और भी शामिल है या नहीं है।
विज्ञापन

-
एडवोकेट ने एसपी को दी शिकायत, कहा- सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर रहे लोग
मामले को लेकर कोर्ट में आरोपी की तरफ से पैरवी कर रहे एडवोकेट विनय शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। शिकायत में विनय शर्मा ने बताया कि 19 मई को थाना शहर फतेहाबाद के एक मामले में आरोपी मुश्ताक अहमद की तरफ से कोर्ट में पेश हुए। बुधवार को कुछ लोगों ने वाट्सएप ग्रुप में एक पोस्ट डाली जिसमें गलत कमेंट किए गए हैं। लोगों ने जानबूझकर अभद्र टिप्पणियां की है। ऐसे लोगों पर उचित कार्रवाई की जाए।
-
ये है मामला
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद मुश्ताक अहमद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पांच से छह वीडियो डाली थी जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसके अलावा एआई से एडिटेड प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की वीडियो अपलोड की गई थी। मुश्ताक नाम से बनी फेसबुक आईडी पर 14 मई को वीडियो अपलोड होने के बाद गुस्साए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा और मंडल उपाध्यक्ष परमजीत बेनीवाल ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर 15 मई को मुश्ताक अहमद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 197 (1) बी के तहत केस दर्ज कर लिया था। 17 मई को उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। मगर सोमवार को पुलिस ने देशद्रोह की धारा 152 लगा दी और मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चार दिन के रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें