फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इधर... पुलिस का छापा, दुकान से 28 नकली किताबें बरामद

Tue, 15 Apr 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघु सचिवालय में ठगी के मामले को लेकर एसपी को ​शिकायत देने पहुंचे गांव सहनाल के ग्रा
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के शिव चौक के पास बजाज पुस्तक भंडार पर एक नामी कंपनी के नाम की नकली किताबें बरामद हुई हैं। कंपनी के अधिकारियों ने शहर पुलिस को साथ लेकर मंगलवार शाम को बजाज पुस्तक भंडार पर छापा मारा। टीम को मौके से 28 नकली किताबें बरामद हुईं।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारी संजीव कुमार राघव ने बताया कि एस चांद पुस्तक कंपनी ने उन्हें नकली पुस्तकें बनाने और बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए अधिकृत किया हुआ है। उनकी कंपनी को जानकारी मिली थी कि फतेहाबाद में उनकी नकली किताबें बेची जा रही हैं। इसके बाद एक नकली ग्राहक बनाकर कई दुकानों पर भेेजा गया।
इसके बाद सामने आया कि बजाज बुक डिपो पर दसवीं कक्षा की साइंस विषय की नकली किताबें बेची जा रही हैं। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जब पुस्तक कंपनी के अधिकारियों के साथ छापा मारा तो वहां से 28 नकली किताबें बरामद हुईं। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।

फतेहाबाद के लघु सचिवालय में ठगी के मामले को लेकर एसपी को शिकायत देने पहुंचे गांव सहनाल के ग्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें