फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ण जाब्ताखेड़ा की तलाश में पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना (फतेहाबाद)। ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी एवं इनामी बदमाश अमन मलिक को सीआईए टोहाना पुलिस ने रिमांड के दौरान ठेकेदार की हत्या से संबंधित कई पहलुओं की जांच की। आरोपी को सीआईए टोहाना पुलिस जींद व शामलोंकलां लेकर पहुंची। आरोपी ने हत्या से संबंधित कई महत्वपूर्ण राज उगले है, जिनका खुलासा पुलिस सोमवार को करेगी। वहीं, ठेकेदार की हत्या में शामिल आरोपी कर्ण जाब्ताखेड़ा की तलाश के लिए भी अमन मलिक से कई संदिग्ध ठिकानों के बारे में जानकारी ली। पुलिस की टीमें कर्ण जाब्ताखेड़ा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव खासा पठाना के शराब ठेकेदार पंकज खुराना की छह अक्तूबर की रात को अंधाधुंध गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर अमन मलिक ने शराब ठेकेदार की हत्या से संबंधित खुलासा किया था और ठेकेदारों को चेतावनी भी दी थी। भांभू गैंग के सरगना विक्रम भांभू ने भूना क्षेत्र में शराब बिक्री के मामले में दबदबा कायम करने के उद्देश्य से ठेकेदारों पर लगातार एक के बाद एक चार हमले करवाए थे। इन हमलों दो बार स्वयं भी शामिल था, परंतु पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया था।
खेत में रची थी ठेकेदार के हत्या की साजिश
गैंग के सहयोगी जगजीत उर्फ जज ने ठेकेदार पंकज की हत्या से संबंधित पूरी साजिश खैरी रोड पर अपने खेत में बनाई थी। मास्टर माइंड जगजीत सहित 10 बदमाशों ने ठेकेदार पंकज की छह अक्तूबर की रात को मारने से पहले पूरी तरह से रेकी की थी। वारदात में जगजीत उर्फ जज भूना, अमन मलिक शामलोकलां, करमजीत उर्फ गोलू धारसूल, संजय उर्फ संजू मिल गेट हिसार, हनुमान उर्फ डॉक्टर नाढोड़ी, सुखा बुवान, विक्रम नैन बैजलपुर, बिल्ला उर्फ दीपक हिसार रोड भूना, प्रवीण उर्फ पिन्नी व कर्ण जाब्ताखेड़ा शामिल थे, जिन्होंने ठेकेदार को करीब 20 गोलियां मारी थी। हत्यारोपियों ने ठेकेदार को मौत के घाट उतारने के बाद मौके पर जश्न भी मनाया था। पूरे घटनाक्रम में खुलासा हुआ है कि ठेकेदार पंकज खुराना के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही बदमाशों ने कोई डिमांड रखी थी। भांभू गैंग का मकसद सिर्फ शराब ठेकों पर अपना दबदबा कायम करना था। वारदात के बाद सरपंच प्रतिनिधि राजेश उर्फ राजा व उसका परिवार दहशत के बीच घर में दुबक कर रहा है। इस संबंध में सीआईए पुलिस थाना इंचार्ज साधु राम ने बताया कि अमन मलिक को तीन दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। हत्यारोपी ने ठेकेदार की हत्या से संबंधित कई राज उगले हैं, जिसका खुलासा सोमवार को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें