फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस ने दबिश देकर 7 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। पुलिस ने रविवार सुबह ऑपरेशन आक्रमण के तहत गांवों में नशा तस्करों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए पुलिस की विभिन्न टीमों ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नाजायज 48 बोतल शराब, 56 बोतल देसी शराब सहित 750 लीटर लाहन बरामद किया है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के तहत थाना व पुलिस चौकी स्तर पर पुलिस की विभिन्न टीमें गठित की गई। इस दौरान कार्रवाई करते हुए सुबह नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने सतपाल निवासी गांव सहनाल को काबू कर उसके कब्जे से 6 बोतल नाजायज शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान पुलिस की तीन टीमों ने गांव महमड़ा में कार्रवाई करते हुए गुरचरण उर्फ चन्नी को काबू कर उसके कब्जे से 8 बोतल नाजायज शराब व 150 लीटर लाहन बरामद किया है। जबकि दूसरे मामले में अमरीक निवासी महमड़ा के कब्जे से 12 बोतल नाजायज शराब सहित 150 लीटर लाहन भी बरामद किया है। वहीं गांव महमड़ा पुलिस चौकी टीम ने जोगिन्द्र सिंह निवासी महमड़ा को 2 बोतल नाजायज शराब व 300 लीटर लाहन बरामद किया। वहीं उन्होंने एक अन्य मामले में बादलगढ़ से एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 20 बोतल नाजायज शराब व 150 लीटर लाहन बरामद किया।

पुलिस चौकी नागपुर टीम ने दर्शन सिंह निवासी चोटिया सरदूलगढ़ जिला मानसा को काबू कर उसके कब्जे से 42 बोतल शराब ठेका देशी बरामद की है। पुलिस चौकी ब्राहमणवाला टीम ने सचिन कुमार को 14 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रतिया में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें