फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस ने होटल-धर्मशालाओं में चलाया चेकिंग अभियान

Fri, 23 Jan 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
धर्मशाला की जांच करते हुए खुफिया और सतर्कता विभाग अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद/रतिया। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए खुफिया विभाग और सतर्कता विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शुक्रवार को सुरक्षा की दृष्टि से संयुक्त टीम ने फतेहाबाद और रतिया शहर के विभिन्न होटलों और धर्मशालाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने होटलों और धर्मशालाओं में ठहरे हुए लोगों के आईडी प्रूफ और रजिस्टर में दर्ज उनके विवरण की जांच की। खुफिया विभाग के इंचार्ज अमरजीत सिंह व नाजर सिंह और सतर्कता विभाग के देवराज व कमल ने बताया कि 26 जनवरी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए होटल और धर्मशाला संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें