सर्च अभियान के तहत शहर पुलिस की टीम। संवाद
टोहाना। शहर पुलिस ने शनिवार सुबह विभिन्न काॅलोनियों में नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम में पुलिस के साथ चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम भी ही।
थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह की टीम ने जांच अधिकारी एसआई दिलबाग सिंह के नेतृत्व में शहर की विभिन्न संदिग्ध कालोनियों में नशे की रोकथाम के लिए कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए झुग्गी- झोपड़ियों में जाकर जांच की। इस दौरान लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव बारे जागरूक भी किया।
दूसरी तरफ पुलिस की कार्रवाई को देख आसपास के लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। नशा करने व बेचने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।