फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुकान में घुसकर हमला पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया केस

Fri, 21 Mar 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के आरके पैलेस में टैटू बनाने की दुकान में घुसकर दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमला करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिव कुमार और यशदीप निवासी बड़ोपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव महम्मदपुर रोही निवासी सुखविंद्र ने बताया कि वह वीरवार शाम को आरके पैलेस में स्थित अपने दोस्त रजनीश निवासी काजलहेड़ी की दुकान पर बैठा था। इसी दाैरान वहां बड़ोपल निवासी शिव कुमार और यशदीप कापा लेकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी, बीच बचाव किया तो मेरे हाथ पर चोटें मारी और मेरे दोस्त रजनीश के नाक और मुंह पर चोटें मारी।

शोर शराबा सुनकर जब लोग एकत्रित होने लगे तो दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से भाग गए। बाइक पर तीसरा युवक भी सवार था, जिसे वह नहीं जानता। जिसके बाद दोस्त बलकार ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। शिकायत में सुखविंद्र ने बताया कि उसके दोस्त रजनीश की शिव कुमार के साथ करीब एक वर्ष पहले कहासुनी हो गई थी। इसी बात की रंजिश को लेकर यह हमला किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें