फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नो पार्किंग में खड़े वाहन उठाने के लिए क्रेन खरीदेगा पुलिस विभाग

Tue, 10 Mar 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
​सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद ।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में नो पार्किंग में खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए अब पुलिस अपनी क्रेन खरीदेगी। रतिया और टोहाना क्षेत्र में किराये पर क्रेन उपलब्ध नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। साथ ही यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए और सुरक्षा के लिए शहर में कैमरे भी लगवाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस विभाग अलग फंड से व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पुलिस-मीडिया संवाद कार्यक्रम में इस बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस कई कदम उठा रही है। नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस जल्द ही चालान के साथ सूचना स्टिकर लगाने की व्यवस्था भी लागू करेगी। वहीं प्रमुख चौकों पर कैमरे लगाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

-

32 सूदखोरों पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस सूदखोरी के खिलाफ अभियान चला रही है। अब तक 32 सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके अलावा 188 शरारती तत्वों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने अब तक 1540 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत 64 मामलों में व्यावसायिक मात्रा के केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


-

एनडीपीएस के 105 प्राथमिकी दर्ज

एसपी ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक 105 एनडीपीएस के मामलों में कार्रवाई करते हुए 193 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 3.303 किलो अफीम, 120.973 किलो चूरापोस्त, 654.85 ग्राम हेरोइन, 58.527 किलो गांजा और बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां, कैप्सूल व इंजेक्शन बरामद किए हैं। इसके अलावा 45 भगोड़ों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत 21 नशा तस्करों की करीब 5.61 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें