फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हिसार से चोरी हुई पिकअप गाड़ी समेत पुलिस ने दो युवकों को किया काबू

Mon, 17 Apr 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद सदर पुलिस द्वारा बरामद की गई हिसार से चोरी हुई गाड़ी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। सदर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान चोरी की पिकअप गाड़ी समेत दो युवकों को काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान सुनील कुमार, निवासी ऐलनाबाद हाल घडसाणा मंडी, जिला अनूपगढ़ (राजस्थान) व मंगत राम निवासी हनुमानगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्राथमिक पूछताछ में यह गाड़ी हिसार क्षेत्र से चोरी हुई पाई गई है। मामले के मुताबिक सदर फतेहाबाद पुलिस की टीम गांव हिजरावां कलां में एसआई सुमित कुमार व एसआई रामचन्द्र ने नाकेबंदी के दौरान वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक पिकअप गाड़ी को रोककर उसमें सवार दो युवकों से पूछताछ की और गाड़ी के कागजात मांगे तो वे घबरा गए। पुलिस ने जब गाड़ी के इंजन नंबर के आधार पर जांच की पता चला कि यह गाड़ी हिसार के गांव सिवानी बोलान निवासी विकास के नाम है। इस बारे में हिसार पुलिस ने 16 मार्च को गाड़ी चोरी के बारे में केस दर्ज किया था। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ करने के बाद हिसार पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें