फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक युवक को यूपी से पकड़ा

Wed, 19 Mar 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने यूपी से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान वारिस निवासी दौलतपुर जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी से मोबाइल फोन व नकदी बरामद की गई है। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों फरीदाबाद के मिथलेश, रियाज व रोहित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


साइबर थाना फतेहाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि पुलिस ने 12 अप्रैल 2024 को गुरमेल सिंह निवासी गांव कमाना, रतिया की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके लड़के रणपाल सिंह के पास फोन आया कि वह उसका दोस्त नीरज टीए बोल रहा है। उसका बच्चा अस्पताल में दाखिल है और उसे पैसों की जरूरत है।
वह उसके खाते में पैसे डाल देगा। इन पैसों को वह वापस गूगल पे कर दे। इसके बाद रणपाल ने अपने पिता का नंबर दे दिया। इसके बाद उसे एक लाख 60 हजार आने का मैसेज आया था। गुरमेल ने कहा कि इसके बाद उसके लड़के रणपाल ने उक्त व्यक्ति की ओर से बताए गए नंबर पर पैसे डाल दिए। इसके बाद उसे फोन आया कि उसने एक लाख 15 हजार रुपये डाले हैं, वह बकाया 45 हजार रुपये भी उसे गूगल पे कर दे।
विज्ञापन

इसके बाद उसने बताए गए नंबर पर बकाया रुपये भी भेज दिए। इस तरह उसने एक लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन बाद में जब उसने अपने बैंक खाते को चेक किया तो पाया कि उसके खाते में कोई राशि नहीं आई हुई थी। इस पर उसने अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इस पर उसने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें