फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम फसल बीमा योजना की किसानों को दी जानकारी

Fri, 15 Jul 2016 11:57 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
पीएम फसल बीमा योजना की किसानों को दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र फतेहाबाद ने कृषि और अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना विषय पर एक दिवसीय किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन स्थानीय नई सब्जी मंडी में किया गया। इसमें सरकारी विभागों, रसायनिक और फफूंद नाशक निर्माता एवं कृषि विज्ञान केंद्र के मार्गदर्शन में काम कर रहे प्रगतिशील किसानों ने 31 प्रदर्शनी स्टाल लगाए।
विज्ञापन


इस मेले में जिला के विभिन्न गांवों से आए लगभग 1200 से अधिक पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सरदार चरणजीत सिंह रोड़ी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कृषि विज्ञान केंद्र फतेहाबाद की समन्वयक डॉ. राजेश दहिया ने मुख्य अतिथि सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, उपायुक्त एनके सोलंकी, कृषि संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों व फतेहाबाद के विभिन्न जिलों से आए पुरुष और महिलाओं किसानों का स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पिछली कई योजनाओं को मिलाकर किसान हित के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी कहीं कोई कमी मिली तो कोशिश करके वो कमियां भी भविष्य में दूर कराने का सकारात्मक प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि इस योजना का लाभ सभी किसान उठाएं, क्योंकि इसमें प्रीमियम दर खरीफ के लिए दो प्रतिशत और रबी के लिए 1.5 प्रतिशत है, जोकि नाममात्र है। डॉ. केके दहिया ने कपास की फसल में सफेद मक्खी के प्रबंधन विषय पर विस्तार से वैज्ञानिक जानकारी दी। उपायुक्त एनके सोलंकी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को किसानों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि आने वाले समय में इससे किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राकेश चुघ, डॉ. सत्यजीत, डॉ. संदीप आर्य, डॉ. गुरनाम सिंह, डॉ. सरदूल मान व डॉ. विजेंद्र ने अपने-अपने विषयों पर जानकारी दी। इस मौके पर कृषि विभाग के उप निदेशक बलवंत सहारण, डीडीएएच डॉ. काशी राम, जिला उद्यान अधिकारी श्रवण कुमार ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें