फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जोहड़ में मिला प्लंबर का शव, परिजनों ने थाने में किया हंगामा

Fri, 10 Jul 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विपिन का फाइल फोटो।
विज्ञापन
भूना। सनियाना गांव में 35 वर्षीय प्लंबर विपिन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुबह गांव के जोहड़ में विपिन का शव दिखाई देने पर परिजन और ग्रामीण उसे बाहर निकालकर सीधे भूना थाना पहुंच गए। यहां पुलिस कार्रवाई से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि घटना की रात पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन हमलावरों के खिलाफ समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। बाद में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद भेजा गया।
मृतक की मां कमला देवी और पत्नी रीना की शिकायत के अनुसार 8 जुलाई की रात बंटी, उसका बेटा, प्रवीण उर्फ मिढ़ाराम, मप्पी, संजय तथा राजेश वाल्मीकि सहित 10 अन्य अज्ञात लोग लाठी-डंडों और गड़ासी लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने विपिन के साथ मारपीट की। जान बचाने के लिए वह अंधेरे का फायदा उठाकर घर से भाग गया। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह गांव के जोहड़ में उसका शव मिला।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी और आरोपी उनके बेटे को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें