फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत गूंजा नशामुक्ति का संकल्प

Fri, 12 Jun 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विद्या​र्थियों को सम्मानित करते हुए एसपी व अन्य स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। आईटीआई भोड़िया खेड़ा परिसर में शुक्रवार को ड्रग फ्री हरियाणा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर का प्राचार्य रमेश कुमार ने स्वागत किया। इसके पश्चात छात्राओं ने पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने कहा कि नशे के खिलाफ यह केवल कानून की लड़ाई नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बचाने का महाअभियान है।
उन्होंने कहा कि नशा किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार की खुशियों, सामाजिक मूल्यों और राष्ट्र की प्रगति को प्रभावित करता है इसलिए नशे के विरुद्ध जनभागीदारी ही सबसे प्रभावी, स्थायी और शक्तिशाली हथियार है। जिले में पुलिस ने अब तक 6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध संपत्तियों को कुर्क करवाने में सफलता प्राप्त की है। इसके अलावा सैकड़ों नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के लिए किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी और उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीएसपी अजीत सिंह, डीएसपी शहर फतेहाबाद संजय कुमार, निरीक्षक राजीव रंजन, थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र, निरीक्षक तरसेम सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक सुंदर लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें