फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद क्रिकेट लीग का आगाज, 152 रन के लक्ष्य का पीछा कर सुपर किंग्स ने दर्ज की जीत

Fri, 12 Jun 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ​खिलाडी - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। एमएम कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित फतेहाबाद क्रिकेट लीग (अंडर-14) के पहले सीजन का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में फतेहाबाद सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन फतेहाबाद को 2 विकेट से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। सुपर किंग्स के बल्लेबाज तरुण ने शानदार 64 रन की पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए तरुण को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

लीग के उद्घाटन अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरुचरण दास ने टॉस करवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और उन्हें सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। कॉलेज के डीपीई रामगोपाल ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
चार टीमों वाली इस लीग में फतेहाबाद सुपर किंग्स, फतेहाबाद स्ट्राइकर्स, किंग्स इलेवन फतेहाबाद और फतेहाबाद राइजिंग स्टार्स हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मैच में किंग्स इलेवन फतेहाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में टीम 33 ओवर में 151 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से विशेष ने 35 गेंदों पर 30 रन और साहिल ने 18 गेंदों में 19 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

फतेहाबाद सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी में कुशल गिल ने 38 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं हरमन कंबोज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहाबाद सुपर किंग्स की टीम ने दबाव के बीच संयम बनाए रखा। टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत में सबसे अहम भूमिका तरुण की रही, जिन्होंने 64 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

मैच के बाद सुपर किंग्स के ओनर विजय मिड्डा ने जीत का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और कोच मुकेश भट्ट के मार्गदर्शन को दिया। लीग के संचालक अरुण खोड ने बताया कि क्षेत्र में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। भविष्य में लीग का विस्तार अन्य आयु वर्गों तक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें