फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में फ्लेक्स बोर्ड लगाने के लिए स्थान निर्धारित

Tue, 21 Jan 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर में फ्लेक्स बोर्ड लगाने के लिए अब नगर पालिका ने स्थान निर्धारित कर दिया है। शहर में 12 स्थानों पर नगर पालिका की मंजूरी से ही फ्लेक्स बोर्ड लगाए जाएंगे। नगर पालिका ने फ्लेक्स लगाने के लिए अब ऑनलाइन बोली लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए नगर पालिका ने बाकायदा निविदा भी लगा दी है।
विज्ञापन


नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि नगर निकाय के निर्देश पर अब रतिया शहर में प्रचार के लिए फ्लेक्स बोर्ड लगाने के लिए 12 स्थान निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित स्थान के अलावा दूसरी जगहों पर प्रचार सामग्री नहीं लगाई जाएगी। संवाद



रतिया में इन स्थानों पर लगाए जा सकेंगे फ्लेक्स बोर्ड:

सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि बुढलाड़ा रोड, इसी मार्ग पर निर्माण, सामुदायिक केंद्र, नागरिक अस्पताल की दीवार के साथ, फतेहाबाद रोड पर ऑटो मार्केट में मोदी पेट्रोल पंप के सामने, मेन बाजार में नगर पालिका की दुकानों के ऊपर, मॉडल टाउन में गोदा के नजदीक, भूना मोड़ पर टोहाना मार्ग के ऊपर, नाहरका मोहल्ला वार्ड नंबर आठ का आवासीय क्षेत्र, हनुमान चौक वार्ड नंबर तीन का आवासीय क्षेत्र, सरदूलगढ़ चौक पर फतेहाबाद रोड के ऊपर, सदर पुलिस स्टेशन के पास लाली मार्ग और बाल वाटिका पार्क वार्ड नंबर सात में फ्लेक्स बोर्ड लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन




कलेक्टर रेट के हिसाब से देना होगा निर्धारित शुल्क :



सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि इन स्थानों पर फ्लेक्स बोर्ड लगाने के लिए नगर पालिका से मंजूरी लेनी होगी। आवेदकों से कलेक्टर रेट के हिसाब से हर क्षेत्र में निर्धारित शुल्क वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि जो फ्लेक्स बोर्ड लगाए जाएंगे उनके लिए आकार भी निर्धारित किया गया है जो कि 13.93 वर्गमीटर तक का होगा।



ऑनलाइन बोली के माध्यम से आवंटित होगा स्थान:



सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में फ्लेक्स लगाने के लिए अब ठेकेदारों और आम जनता के लिए ऑनलाइन निविदा की जाएगी ताकि कोई भी फ्लेक्स लगाने के लिए अपनी निविदा डाल सके। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है जो कि 25 जनवरी को पोर्टल पर ऑनलाइन होगा और 10 फरवरी तक ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड किया जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह निविदा 23 फरवरी को खोली जाएगी। इसके तहत 12 से 23 फरवरी तक दरों की ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी जो व्यक्ति सबसे ज्यादा दर बताएगा, उसको फ्लेक्स बोर्ड लगाने के लिए स्थान आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें