फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बलराज हत्याकांड में आरोपियों से पिस्तौल और बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सतीश कॉलोनी के पास काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली की हत्या मामले में आरोपियों को पकड़ने के बाद रिमांड के दौरान तीन पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने पिस्तौल और कारतूस सिरसा में खेत में से बरामद किए हैं। इसके अलावा फतेहाबाद से ही मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने के बाद मुख्य षड्यंत्रकारी गांव बहबलपुर निवासी बलराज उर्फ बल्लू, फतेहाबाद के खेमा खाती चौक निवासी विकास, सिरसा के बनसुधार निवासी संजय, खान मोहम्मद निवासी मुकेश को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि पुलिस ने पिछले सप्ताह मुख्य षड्यंत्रकारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें बहबलपुर निवासी बलराज उर्फ बल्लू, फतेहाबाद निवासी विकास, सिरसा के बनसुधार निवासी संजय, खान मोहम्मद निवासी मुकेश तथा अबोहर निवासी बिंदू शामिल थे। आरोपी बिंदू को कोर्ट ने जेल भेज दिया था तो अन्य चारों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें