फतेहाबाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मताना में जिलास्तरीय भूमिका निर्वाह व लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी खंड से टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज शेर सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता ने किया। जिला संसाधन इकाई के इंचार्ज सुनील कड़वासरा ने बताया की लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय कन्या हाई स्कूल पिरथला ने प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डूल्ट ने तथा तृतीय स्थान पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एसपी दडौली ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका टेकचंद शर्मा प्राचार्य कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दुर्जनपुर, कमलेश बागड़ी व आशीष कुमार गणित विशेषज्ञ ने निभाई। भूमिका निर्वाह प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय हाई स्कूल जांडली खुर्द ने तथा द्वितीय पुरस्कार पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाजूवाला ने तथा तृतीय स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल ने प्राप्त किया।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी प्रथम स्थान पर आने वाली टीम
इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2100 व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1500 व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम टीम को 1000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी तथा यह प्रतियोगिता राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान परिषद गुरुग्राम में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. ईश्वर, प्रदीप लोरा, सुनीप, महेंद्र पाल, नीलम मेहता आदि स्टाफ मौजूद था।