फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ग्रामीण रूटों पर चल रहीं गुलाबी बसें, छात्राओं के लिए भेज रहे बड़ी

Mon, 16 Dec 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकार के द्वारा जिले को 8 गुलाबी बसों को छात्राओं काे शिक्षण संस्थानों तक लाने और ले जाने के लिए दी थी। लेकिन अब इन बसों को छात्राओं के लिए चलाने के बजाय अलग-अलग ग्रामीण रूटों पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, भोड़ियाखेड़ा, भूना और रतिया स्थित महिला महाविद्यालय की छात्राओं की संख्या अधिक होने पर रोडवेज अधिकारी उनके आने-जाने लिए बड़ी बसें भेजते हैं। ऐसे में गुलाबी बसें ग्रामीण रूटों पर दौड़ रही हैं।
वहीं अधिकारियों का कहना है कि जो गुलाबी बसें रोडवेज के पास है, वो सुचारु रूप से छात्राओं के आने-जाने के लिए चलाई जा रही हैं। कई बार छात्राओं की संख्या ज्यादा होती है, तो बड़ी बस को भेजना पड़ता है। गुलाबी बस में कुल 35 सीटें हैं, वहीं बड़ी बस में 52 होती हैं। जिस कारण छात्राओं को छोड़ने के लिए बड़ी बसों को भेजना मजबूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें