फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पिकअप-ट्रॉले की टक्कर, किशोर की मौत

Tue, 10 Mar 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया के नागरिक अस्पताल में घायलों का उपचार करते हुए स्वास्थ्यकर्मी संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। गांव हमजापुर के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रॉले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 15 वर्षीय किशोर सतीश निवासी अयाल्की की मौत हो गई जबकि एक ही परिवार के 12 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
घायल रमनजीत ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य मंगलवार सुबह गांव कालवन में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम को जब वे अपने गांव अयालकी लौट रहे थे, तभी हमजापुर के पास गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉले ने उनकी पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे में महिलाओं और छोटे बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं हादसे ट्रॉला भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-

दुर्घटना में ये हुए घायल

पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना में कलावंती (35), बिमला (50), रेशमी, परमजीत (26), पूजा (10), ममता (25), राजेश (25), दीना (22), हैप्पी (21), गुलाब (38), किरण (18) और रमनजीत (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार घायल परिवार रामकुमार निवासी अयाल्की का है। रामकुमार गांव में ही चौकीदार के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें