फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप का टायर फटा, 21 घायल

Wed, 09 Apr 2014 12:04 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
 भूना मोड़ पर मंगलवार दोपहर एक पिकअप का टायर फट गया। इस हादसे में महिलाआें, बच्चों व पुरुषों सहित 21 लोग घायल हुए हैं, जिनको उपचार के लिए फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलाें में तीन को हिसार रेफर किया गया है।
विज्ञापन


ये लोग मातूराम कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के देहांत पर शोक व्यक्त करने के बाद गांव चमारखेड़ा लौट रहे थे। मातूराम कॉलोनी में कुछ दिनाें पहले करेंट से एक युवक की मौत हो गई थी।

 वह गांव चमारखेड़ा में विवाहित था। मंगलवार को उसके ससुराल वाले शोक व्यक्त करने आए थे। ये लोग पिकअप गाड़ी में सवार होकर वापस गांव जा रहे थे। रास्ते में भूना रोड पर स्थित शिव मंदिर के पास अचानक पिकअप का टायर फट गया और पिकअप पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में नैना देवी, सुंदर देवी, धर्मपाल, रिसाल सिंह, कमलेश, चमेली, राहुल, राजबीर, धर्मबीर, निकिता, रीना, सुलोचना देवी, सरस्वती, रामदेवी, रानी देवी, प्रताप सिंह, सोहनलाल, सुरजीत, नीलम देवी व पार्वती घायल हो गए।

 घायलाें को पुलिस व राहगीरों ने उपचार के लिए फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकाें ने सोहनलाल, राजबीर व प्रताप की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें