फतेहाबाद के गांव झलनियां में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। 40 वर्षीय जगदीश को गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। जगदीश के भाई ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में उम्मीदवार को वोट नहीं दिया था, इसी रंजिश में आरोपी उम्मीदवार व उसके समर्थक दबाव डाल रहे थे। इसी मानसिक परेशानी के चलते उसके भाई जगदीश ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
वहीं जगदीश की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले के मुताबिक जगदीश के भाई सोहन लाल ने बताया कि उसके भाई ने पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए खड़े एक उम्मीदवार को वोट नहीं दिया। इसका पता उन्हें चल गया।
इसके चलते आरोपी उम्मीदवार व उसके साथी जगदीश पर दबाव डालने लगे और मानसिक रूप से परेशान करने लगे। इसी परेशानी के चलते उसके भाई जगदीश ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसने अपने बेटे को बताया कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया है।