गांव भिरड़ाना में रविवार शाम को एक व्यक्ति ने खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार मृतक 52 वर्षीय राजेश कुमार काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
मामले के मुताबिक मृतक के रिश्तेदार राजेंद्र ने बताया कि गांव भिरड़ाना निवासी राजेश कुमार करीब दो से तीन साल से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इस दौरान उपचार भी ले रहा था। रविवार शाम को वह अचानक खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में जाकर खुद को गोली मार दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मृतक राजेश की तीन बेटियां है। वहीं राजेश की मौत के बाद गांव गमहीन का माहौल है।