फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कूलर के मुकाबले अब बिजली बचाने वाले इनवर्टर एसी खरीद रहे लोग

Sat, 23 May 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के एसबीआई रोड पर ​स्थित दुकान पर एसी की खरीदारी पर जानकारी देता दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में बढ़ती गर्मी और महंगे बिजली बिल के बीच इनवर्टर एसी लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक बड़ी संख्या में लोग अब साधारण एसी और कूलर छोड़ इनवर्टर एसी लगवा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार के अनुसार इस समय बिकने वाले करीब 90 प्रतिशत एसी इनवर्टर एसी वाले हैं। कम बिजली खर्च, बेहतर कूलिंग और सस्ती कीमत ने मध्यम वर्गीय परिवारों का रुझान तेजी से बदला है।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों तक एसी को केवल संपन्न परिवारों की जरूरत माना जाता था। मगर अब हालात बदल चुके हैं। बाजार में 25 से 30 हजार रुपये की शुरुआती कीमत वाले मॉडल आने से आम परिवार भी आसानी से एसी खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि आसान किस्त सुविधा और बैंक फाइनेंस ने बिक्री को नई गति दी है। सबसे ज्यादा मांग 1 टन और 1.5 टन क्षमता वाले एसी की बनी हुई है। वहीं बड़े कमरों व हॉल के लिए 2 टन मॉडल के एसी बिक्री में है।

-

कूलर के साथ-साथ एसी की मांग भी हो रही ज्यादा

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार के अनुसार पहले लोग बिजली बिल बढ़ने की आशंका से एसी लगाने से बचते थे। मगर इनवर्टर तकनीक आने के बाद सोच बदली है। इस तकनीक में कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से अपनी गति घटाता-बढ़ाता रहता है। इससे बिजली की खपत कम होती है और कमरे का तापमान भी स्थिर बना रहता है। इसी वजह से छोटे मकानों और किराये के घरों में भी एसी लगने लगे हैं। गर्मी के मौसम में पहले कूलर सबसे ज्यादा बिकते थे लेकिन अब कूलर के साथ-साथ एसी की भी खूब बिक्री हो रही है। लोग बेहतर कूलिंग, कम आवाज और नमी रहित वातावरण की वजह से एसी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन




5 स्टार मॉडल के साथ सस्ते दामों में उपलब्ध हैं एसी

शहर के मुख्य इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी अनिल असीजा, विशाल असीजा, अमन कुमार, वेदप्रकाश, कपिल आहूजा का कहना है कि फाइव स्टार रेटिंग वाले इनवर्टर एसी की बिक्री सबसे अधिक हो रही है। सही तापमान पर एसी चलाने और समय-समय पर सर्विस करवाने से बिजली खर्च काफी घटाया जा सकता है। इनवर्टर एसी दूसरे एसी की तुलना में कम बिजली लेते हैं और लंबे समय तक टिकाऊ भी रहते हैं। कंपनियों द्वारा एसी को दामों में कटौती की गई है और सुविधानुसार लोन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें