फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिकी की परीक्षा रही शांतिपूर्ण, 12 उड़नदस्तों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से वीरवार को बारहवीं कक्षा की भौतिकी और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान 12 उड़नदस्तों ने 40 परीक्षा केंद्रों पर 52 बार निरीक्षण किया। परीक्षा में किसी तरह का नकल का केस सामने नहीं आया। फ्लाइंग की रिपोर्ट के मुताबिक परीक्षा शांतिपूर्वक रही। हालांकि एसडीएम फ्लाइंग रतिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सीसीटीवी न होने पर बोर्ड को रिपोर्ट भेजी है। परीक्षा को लेकर वीरवार को केंद्रों पर हलचल कम दिखी। परीक्षार्थी कम होने के कारण अधिकारियों को भागदौड़ कम करनी पड़ी। प्रत्येक सेंटर पर करीब 125 से 150 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

वर्जन
वीरवार को बोर्ड की परीक्षा जिला में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई है। अलग-अलग टीमों ने निरीक्षण किया। प्रयास है आगे भी इसी तरह से परीक्षाएं अच्छे ढंग से संपन्न होगी।
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें