फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पटवारियों की हड़ताल खत्म, आय प्रमाणपत्र से रजिस्ट्री तक काम शुरू

Tue, 01 Sep 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। मंगलवार को ई-दिशा केंद्र में हड़ताल के बाद फर्द संबंधी काम करवाते लोग। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। पटवारियों की ओर से चल रही हड़ताल समाप्त होते ही आय प्रमाणपत्र बनाने, रजिस्ट्री करवाने और जमीन से जुड़े अन्य जरूरी राजस्व कार्य फिर शुरू हो गए हैं। कई दिनों से काम अटके होने के कारण परेशान लोगों ने मंगलवार को राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पटवारियों के मंगलवार को काम पर लौटने के बाद कुल 76 रजिस्ट्रियां हुई हैं। इसके अलावा सैंकड़ों आवेदन ऋण चढ़ाने व उतारने के आगे बढ़ाए गए। तहसील कार्यालयों और पटवारखानों में लंबित मामलों को निपटाने की प्रक्रिया शुरू होने से कामकाज धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है।
हड़ताल के कारण आय प्रमाणपत्र, जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ी रिपोर्ट, इंतकाल, निशानदेही और राजस्व रिकॉर्ड में विभिन्न तरह के संशोधन जैसे काम प्रभावित थे। जिन लोगों की रजिस्ट्री के लिए पटवारी रिपोर्ट या जमीन संबंधी रिकॉर्ड की जरूरत थी उनके काम भी अब आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

बैंकों से लिए गए कृषि और अन्य ऋण की अदायगी के बाद जमीन के रिकॉर्ड से लोन हटवाने व लोन लेने का काम भी प्रभावित हो रहा था। हड़ताल समाप्त होने के बाद ऐसे मामलों की फाइलों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। इससे उन लोगों को विशेष राहत मिली है, जिन्हें बैंक संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें