फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एक ही फार्मासिस्ट के भरोसे मरीज, दवा काउंटर पर लग रही लंबी कतारें

Wed, 25 Mar 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में दवा वितरण काउंटर पर कर्मचारियों की भारी कमी है। इस कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दवा लेने के लिए मरीजों को तीन-तीन लंबी लाइनों में घंटों खड़ा रहना पड़ता है। मरीजों व उनके तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन से काउंटर पर पर्याप्त कर्मचारी तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन


दवा लेने अस्पताल में पहुंचे मरीज प्रतीक, बिट्टू, कृष्ण और धर्मपाल आदि ने बताया कि जब ही यहां दवा लेने आते हैं तो लंबी लाइन लगी रहती है। अस्पताल में यदि स्टाफ कम है तो वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि बीमार लोगों को इस तपती गर्मी और भीड़ में घंटों खड़ा न होना पड़े। वहीं उन्होंने ने बताया कि जल्द ही फार्मासिस्टों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो गर्मियों के दिनों में मरीजों की और भी परेशानी बढ़ सकती है।



दवा लेने पहुंच रहे है 1500 मरीज

रोजाना औसतन 1,500 मरीज दवा लेने पहुंच रहे हैं लेकिन इन सभी की जिम्मेदारी मात्र एक ही फार्मेसी ऑफिसर के कंधों पर है। स्टाफ की कमी के चलते दवा काउंटर पर सुबह से ही भीड़ जमा हो जाती है। लंबी लाइनों में खड़े बुजुर्ग, महिलाएं और बीमार मरीज अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन




कतार में बीत रहा समय

पंजीकरण और डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए तीन अलग-अलग कतारें लगानी पड़ रही हैं। एक मरीज को दवा प्राप्त करने में दो घंटे का समय लग रहा है। नागरिक अस्पताल में दवा लेने पहुंचे मरीज श्रवण कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे से लाइन में लगा हूं अब दोपहर होने को आई है पर अभी तक दवा नहीं मिली। एक ही खिड़की खुली होने के कारण लाइन लंबी लग रही है।
विज्ञापन


::

दवा काउंटर पर फार्मेसी ऑफिसर की कमी है। इस बारे में मांग उच्च अधिकारियों को भेज रखी है। जल्द ही समाधान की उम्मीद है।

-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें