फतेहाबाद के पॉलीक्लीनिक में तैयार किया गया डे केयर संवाद
फतेहाबाद। कैंसर मरीजों के लिए पॉलीक्लीनिक में 6 बेड का डे केयर केंद्र शुरू हो गया है। बुधवार को विश्व कैंसर दिवस पर औपचारिक रूप से इसका उद्घाटन होना था लेकिन किसी कारणवश वह हो नहीं हो पाया। प्रदेश के पांच जिलों में जहां पर डे केयर कैंसर केंद्र शुरू हो चुके हैं वहां ही उद्घाटन किया गया है।
जिले के डे केयर केंद्र का उद्घाटन अब दूसरे चरण में होने की उम्मीद है। डे केयर कैंसर को लेकर पीजीआई रोहतक से आई टीमों ने निरीक्षण किया था और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी थी। सिरसा-हिसार समेत कई जिले शामिल थे। बताया जा रहा है कि रोहतक पीजीआई से रिकॉर्ड मांगा गया था जो कि नहीं मिला है। डे केयर कैंसर में किसी मरीज का अभी तक पंजीकरण भी नहीं हुआ है।
अधिकारियों की माने तो कई जिलों में तैयारियां न होने के कारण औपचारिक रूप से उद्घाटन नहीं हो पाया है। हालांकि सप्ताह में दो दिन ओपीडी शुरू हो चुकी है। मंगलवार और शुक्रवार को प्रशिक्षित चिकित्सक ओपीडी देखेंगे।
-
पीजीआई रोहतक से मांगा गया है रिकॉर्ड
पॉलीक्लीनिक में उन मरीजों का उपचार शुरू होगा जिनका रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है और वह स्टेबल है। ऐसे मरीजों की यहां पर कीमोथेरेपी हो पाएगी और इमरजेंसी में दवाई भी ले सकेंगे। सिविल सर्जन कार्यालय ने रोहतक पीजीआई से जिले के ऐसे मरीजों का रिकॉर्ड मांगा गया है।
-
पॉलीक्लीनिक में डे केयर कैंसर शुरू कर दिया गया है। हमारी तरफ से पूरी तैयारी है। पीजीआई रोहतक से मरीजों का रिकॉर्ड भी मांगा गया है। अगर मरीज आता है तो उपचार शुरू किया जाएगा। औपचारिक रूप से उम्मीद है दूसरे चरण में उद्घाटन कार्य हो सकता है।
-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन