फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ड्राई फ्रूट के थोक विक्रेता से लूट ले गए डेढ़ लाख

Wed, 04 Feb 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मौके पर मौजूद व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। डांगरा रोड पर स्थित ड्राई फ्रूट के थोक विक्रेता गौरव ट्रेडिंग कंपनी की दुकान पर बुधवार देर शाम लूट की वारदात हो गई। बाइक सवार तीन बदमाश पिस्तौल दिखा करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने जाते समय दुकान पर फायरिंग भी की और शुक्रवार को फिर आने की धमकी दी। बदमाशों ने खुद को बच्ची गैंग का गुर्गे बताया।
विज्ञापन


लूट के दौरान, दुकान के बाहर काम कर रहे कर्मचारी करमजीत को बदमाशों ने पिस्तौल के पिछले हिस्से से मारा, जिससे उसके हाथ में चोट आई है। बताया जा रहा है कि पहले ये कार्य बिजेंद्र कुंभे वाले राम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से कर रहे थे लेकिन करीब तीन चार महीने से नव दुर्गा एस्टेट निवासी गौरव व वार्ड निवासी धीरज मेहता दोनों पार्टनर इस काम को कर रहे हैं।

इस दुकान में किराने का होलसेल का कार्य भी किया जाता है। बुधवार शाम के समय बदमाश दुकान में आए तो उस समय धीरज और गौरव के अलावा तीन कर्मचारी भी कार्य कर रहे थे। कर्मचारी कर्मजीत बाहर कार्य कर रहा था। बदमाशों ने वारदात के बाद जाते हुए कहा कि वे बच्ची गैंग से हैं। रुपये लूटने वाले ने खुद का नाम बच्ची बताया। दुकानदार के अनुसार आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी उमेद सिंह, शहर पुलिस और सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


-







स्प्लेंडर पर आए आरोपी



दुकानदार धीरज मेहता ने बताया कि वह अपनी दुकान में काम कर रहे थे, तभी अचानक बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने पिस्तौल तान कर रुपयों की मांग की और गल्ले से करीब डेढ़ लाख रुपये ले गए। जाते समय आरोपियों ने दुकान की तरफ फायरिंग भी की।

-







कर्मचारी कर्मजीत को मारी चोट



दुकान पर कार्यरत करमजीत ने बताया कि जब वह दुकान के बाहर काम कर रहा था, तो उसने बदमाशों से पूछा कि क्या चाहिए। इस पर उन्होंने कहा कि वे फिरौती लेने आए हैं और उसे पीछे हटने के लिए कहकर उसके हाथ पर चोट मार दी।









चार टीमें जांच में जुटी



डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थी, वारदात की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों ने खुद को गैंग से संबंधित बताया है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है। बच्ची और बॉक्सर गैंग एक ही है, फिलहाल जांच की जा रही है।

-





नशे में धुत लोगों ने की वारदात, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन



इस दौरान हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र ठकराल अपनी टीम संरक्षक रमेश गोयल, युवा प्रधान जोनी मेहता के साथ पहुंचे। टीम ने व्यापारी धीरज व गौरव से जानकारी लेने के बाद पुलिस से बातचीत की है। ठकराल ने कहा कि शाम करीब साढ़े 6 बजे तीन आरोपी नशे में धुत होकर देसी कट्टा लेकर आए थे। आरोपी फायरिंग करके शुक्रवार को फिर आने की धमकी देकर गए हैं। इस वारदात से व्यापारियों में भय का माहौल है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे।









पहले भी हो चुकी वारदात



दो साल पहले भी रेलवे रोड स्थित बर्गर 13 पर फायरिंग की वारदात हुई थी। उस समय भी आरोपियों ने खुद को बॉक्सर गैंग से संबंधित होना बताया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस समय 16 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था।









पूर्व मंत्री ने भी ली घटनाक्रम की जानकारी



वहीं वारदात की सूचना पाकर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली मौके पर पहुंचे और दुकानदार से जानकारी ली। इसके बाद एसपी से बात कर तुरंत कार्रवाई के लिए कहा। इस दौरान बबली ने कहा कि सरकार व प्रशासन व्यापारी वर्ग के साथ है किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। किसी भी व्यापारी को घबराने की जरूरत नही है।



-

माजरा में फायरिंग करके मांगी गई थी फिरौती

जिले में फायरिंग करके फिरौती मांगने के मामले पहले भी सामने आ चुके है। गांव माजरा में 2 नवंबर 2024 को बाइक पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने प्रेम वस्त्र भंडार पर फायरिंग करके रंगदारी मांगी थी। उस समय एक लेटर फेंककर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और कहा कि रुपये चाहिए मतलब चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें