फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आए युवक की तबीयत बिगड़ी, आइसोलेशन वार्ड में दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली से आए युवक की तबीयत बिगड़ने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। डॉक्टरों ने मरीज को भर्ती करके स्क्रीनिंग की और मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी, लेकिन मुख्यालय ने सैंपल लेकर भेजने से इंकार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने कहा कि कोरोना वायरस के इसमें कोई लक्षण नहीं है, हालांकि विभाग ने आइसोलेशन वार्ड में रखकर उपचार शुरू किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के पास स्क्रीनिंग के लिए एक युवक पहुंचा और उसने कहा कि वह दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है। उसे सांस लेने दिक्कत हो रही है और दर्द भी है। विभाग ने मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया और मुख्यालय में संबंधित मरीज के बारे में जानकारी दी। मुख्यालय में मौजूद अधिकारियों से सैंपल से इंकार कर दिया और वहीं उपचार देने के निर्देश दिए।
क्वारंटीन होम में तीन लोग दाखिल
स्वास्थ्य विभाग अभी तक 12 सैंपल लेकर पीजीआई रोहतक भेज चुका है। इन 12 की रिपोर्ट भी आ चुकी है जोकि निगेटिव आई है। इसके अलावा विभाग ने तीन लोगों को अरोड़वंश धर्मशाला में बनाए गए होम क्वारंटीन में 14 दिन के लिए रख रखा है। 181 लोग होम क्वारंटीन है।
विज्ञापन

देश में अब कहीं से आने वाले व्यक्ति की होगी स्क्रीनिंग
देश के किसी भी राज्य से आने वाले व्यक्ति की अब स्क्रीनिंग होगी। अगर उसे कोई दिक्कत लगती है तो विभाग उसकी स्क्रीनिंग करेगा। जरूरत पड़ने पर सैंपल भी लिया जाएगा। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि अगर वह बाहर से आए हैं या फिर पॉजिटिव के संपर्क में रहे हैं तो इस बारे में सूचना दें।
विज्ञापन

- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें