फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्वामी नगर में डिस्पोजल टैंक बनने का रास्ता साफ, ईसाई समाज की मौजूदगी में होगी खोदाई

Tue, 11 Aug 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वामी नगर में डिस्पोजल टैंक निर्माण पर करीब 20 दिन से चल रहा विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है। जिला नगर आयुक्त प्रवीन कुमार ने मंगलवार को नगर परिषद अधिकारियों के साथ बैठक कर टैंक निर्माण पर चर्चा की। बैठक में तय किया गया कि करीब दो कनाल जगह पर डिस्पोजल टैंक बनाया जाएगा। खोदाई के दौरान ईसाई समाज के लोग मौके पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने विवाद की स्थिति को देखते हुए पहले संबंधित जमीन की निशानदेही करवाने के निर्देश दिए थे। नगर परिषद प्रशासन ने तहसील कार्यालय से जगह की निशानदेही करवा ली है। रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को डीएमसी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की प्रक्रिया पर मंथन किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि डिस्पोजल टैंक की खोदाई के दौरान यदि कोई कंकाल मिलता है तो उसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। टैंक की खोदाई की जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार की है। ठेकेदार ही मौके पर खोदाई का काम करेगा।
विज्ञापन

करीब 20 दिन पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने टैंक निर्माण के लिए खोदाई शुरू की थी। इसी दौरान ईसाई समाज के लोगों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया था। इस दौरान तनाव की स्थिति भी बनी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती ने डीएमसी प्रवीन कुमार को विवाद सुलझाने के निर्देश दिए थे। इधर सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट का काम भी धीमी गति से चल रहा है। टैंक निर्माण शुरू होने के बाद परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें