फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हिसार–लुधियाना रूट पर 85 दिन तक नहीं चलेंगी यात्री ट्रेनें

Fri, 28 Nov 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल रेलवे जंक्शन ।
विज्ञापन
जाखल। सोमवार से जाखल के माध्यम से चलने वाली हिसार–लुधियाना रूट की पैसेंजर ट्रेनें अगले 85 दिनों तक बंद रहेंगी। इस निर्णय का सीधा असर क्षेत्र के व्यापार और बच्चों की शिक्षा पर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार लुधियाना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 के निर्माण कार्य के कारण इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में रेलवे ने हाल ही में आदेश जारी किया था। रेलवे की ओर से जारी पत्र के मुताबिक 7 पैसेंजर ट्रेनें 1 दिसंबर 2024 से 23 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगी। उत्तर भारत के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल जाखल जंक्शन से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। ऐसे में इस रूट की ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।



ये गाड़ियां रहेंगी रद्द

54603 — हिसार से लुधियाना

54604 — लुधियाना से चुरू

54053 — जाखल से लुधियाना

54054 — लुधियाना से जाखल

54605 — चुरू से लुधियाना

54606 — लुधियाना से हिसार

54635 — हिसार से लुधियाना

ये सभी गाड़ियां जाखल के रास्ते हिसार–लुधियाना रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें हैं।



रेल मंत्रालय से पत्र के बाद रद्द हुई गाड़ियां



जाखल स्टेशन अधीक्षक चांद राम दहिया ने बताया कि रेल मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार 7 गाड़ियों को रद्द किया गया हैं। सोमवार से ये गाड़ियां बंद हो जाएंगी। उन्होंने यात्रियों से आह्वान किया है कि यात्रा से पहले रेलवे एप पर ट्रेन की जानकारी अवश्य जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें