फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं का दावा, जाखल जंक्शन पर हवा

विज्ञापन
जाखल रेलवे कॉलोनी में खंडहर बन चुके क्वार्टर। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
ओमप्रकाश दीपक
विज्ञापन

जाखल। रेलवे मंत्रालय द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का दावा हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर पर स्थित उत्तर भारत के महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन जाखल पर फेल हो रहे हैं। यहां यात्री ही नहीं अपितु रेल कर्मचारी भी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं।
जाखल से बठिंडा, बीकानेर दिल्ली, लुधियाना, हिसार के अलावा अन्य राज्यों के लिए भी ट्रेनें चलती हैं। इसी जंक्शन से 17 रेलवे स्टेशनल नियंत्रित होेते हैं। जाखल रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों की संख्या यात्रियों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

इसके बावजूद स्टेशन पर न तो एटीएम है और न ही कैंटीन। लंबी दूरी की गाड़ियां पकड़ने वाले यात्रियों को यहां सर्वाधिक परेशानी होती है। यहां रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान देने का दावा हकीकत से दूर नजर आता है।
----------
रेलवे कॉलोनी... फैली गंदगी, क्वार्टर कंडम
यहां कर्मचारियों के लिए बनी रेलवे कॉलोनी भी बदहाल है। रेलवे कॉलोनी में चारों ओर गंदगी फैली पड़ी है। यहां जगह-जगह लावारिस पशु बैठे नजर आते हैं। सालों पहले कंडम हो चुके रेलवे के क्वार्टर आज भी बदहाल हैं। कई बार मांग के बावजूद अब तक इस ओर रेल प्रशासन का ध्यान नहीं है। रेल कर्मचारी विनय कुमार, विनोद कुमार, मनजीत सिंह, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, हवा सिंह आदि बताते हैं कि रेलवे कॉलोनी में कूड़ेदान की व्यवस्था तक नहीं है। कर्मचारियों की मांग है कि रेलवे कॉलोनी में स्वच्छता के लिए प्रबंध होने चाहिए।
---------
कंडम कैंटीन तोड़ी... नई बनी नहीं
जाखल मंडी निवासी कुशलकांत जैन, सुरेश गर्ग, आशु सिंगला, जरनैल सिंह सरोय, मास्टर बृजपाल, जरनैल सिंह भंगू, आशीष बंसल, दीपक सिंगला, शंकर लाल गर्ग, हरदेव सिंह आदि ने बताया कि पहले रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय के बाहर कैंटीन की व्यवस्था थी लेकिन आलाधिकारियों ने कंडम कैंटीन को तोड़ने के आदेश दे दिए और अब तक यहां कैंटीन की व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

----------
प्लेटफार्म पर एक शेड की संख्या कम, यात्री झेलते हैं धूप-बारिश
जाखल रेलवे स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म हैं। हालांकि एक नंबर प्लेटफार्म पर ही शेड की व्यवस्था है। ऐसे में यहां आने वाले यात्रियों के पास धूप और बारिश से बचने के लिए भी साधन नहीं है। प्रतिदिन आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-------
:: जाखल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर समस्याओं का जायजा लिया जाएगा और निवारण कराया जाएगा।
एसके छोकर, आईओडब्ल्यू सेक्शन इंजीनियर, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें