फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: परमल धान की आवक शुरू, खरीद आज से

Thu, 25 Sep 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

फतेहाबाद जिले की अनाज मंडियों में परमल धान की आवक वीरवार से शुरू हुई। सरकारी खरीद शुक्रवार से प्रारंभ होगी, जिससे किसानों को एक दिन और इंतजार करना पड़ेगा। निजी खरीद में भाव में गिरावट से किसानों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में लगी परमल धान की ढेरी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में परमल धान की आवक वीरवार से शुरू हो गई है। आवक शुरू होने के पहले दिन जिले की अनाज मंडियों में 53 किसान परमल धान की फसल लेकर पहुंचे लेकिन खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को एक दिन और बिक्री का इंतजार करना होगा। शुक्रवार को सरकारी खरीद शुरू होगी। निजी व्यापारियों की ओर से जिले में अब तक 4231 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन


जिले में इस बार परमल धान की सरकारी खरीद ( एमएसपी ) खरीद शुरू करने के लिए 22 सितंबर से निर्देश जारी कर दिए थे। लेकिन अनाज मंडियों में पहले तीन दिनों तक सरकारी खरीद के लिए कोई भी किसान फसल लेकर नहीं पहुंचा। वीरवार को फतेहाबाद, जाखल भूना और धारसूल की अनाज मंडियों में परमल की आवक शुरू हुई है। पहले दिन जिले में कुल 53 गेट पास कटे है। इससे परमल धान की कुल आवक 378 मीट्रिक टन हुई है। इस आवक की शुक्रवार को खरीद होनी है। प्रदेश सरकार की ओर से 17 फीसदी नमी तक की फसल की खरीद का जानी है। परमल धान की सरकारी भाव 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

-

निजी खरीद पर भाव में आई 400 रुपये प्रति क्विंटल की कमी

जिले की अनाज मंडियों में निजी व्यापारियों की ओर से पिछले 10 दिनों से बासमति धान की खरीद प्रक्रिया जारी है। इसके चलते अब तक 4231 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। पिछले चार दिनों से धान की किस्म 1509 में 400 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज हुई है। चार दिन पहले तक जो धान 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था वहीं अब 2850 रुपये प्रति क्विंटल पर बिक रहा है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


-

जिले की अनाज मंडियों में कटे गेट पास व हुई आवक के आकंड़े

अनाज मंडी-(आवक मीट्रिक टन में)- गेट पास

फतेहाबाद-57.50-12

धारसूल-178.60-36

भूना-28.50-03

जाखल-14.60-02

:: धान की सरकारी खरीद शुरू करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार से धान की खरीद शुरू की जाएगी। किसानों से अपील है कि वह अपनी धान की फसल को अनाज मंडी में पूरी तरह से सुखाकर लाए। ताकि तुरंत फसल की खरीद हो सके।
विज्ञापन


यशपाल मेहता, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें