फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: परमवीर सिंह ने टोहाना को जिला बनाने की उठाई मांग

Fri, 09 Jan 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
परमवीर सिंह, विधायक टोहाना। - फोटो : 1
विज्ञापन
टोहाना। कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह ने प्रदेश सरकार से टोहाना को जल्द जिला बनाने की मांग की हैं क्योंकि टोहाना जिला हेडक्वार्टर करीब 65 किलोमीटर दूरी पर हैं। परमवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान भी यह मुद्दा उठाया था कि टोहाना को जिला बनाने की घोषणा सरकार को करनी चाहिए। विधायक ने कहा कि सिरसा, हिसार जैसे अनेक जिले 40 से 45 किलोमीटर की दूरी पर है जबकि फतेहाबाद सबसे ज्यादा दूर पड़ता है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि टोहाना की बार एसोसिएशन सहित सभी संस्थाओं को सरकार के नाम ज्ञापन एसडीएम के मार्फत भेजा जाना चाहिए ताकि सरकार जल्द इसकी घोषणा करे। पत्रकारों से बातचीत में परमवीर सिंह ने कहा कि हांसी को जिला बनाया गया जबकि हिसार से 25 किलोमीटर की दूरी थी, जब फतेहाबाद जिला बनाया तो हिसार से 40 किलोमीटर दूरी थी। उन्होंने कहा कि शायद ही प्रदेश में किसी जिले की दूरी इतनी हो जितनी टोहाना के लोगों को फतेहाबाद जाने में 65 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है। परमवीर ने कहा कि टोहाना के गांव समैन, भीमेंवाला से तो 75 किलोमीटर से भी अधिक पड़ जाती है।
विधायक ने कहा कि काफी समय से टोहाना का यह हक बनता है कि टोहाना जिला बनाना चाहिए। विधायक ने कहा कि टोहाना की सभी संस्थाएं अपने प्रस्ताव डालकर एसडीएम के माध्यम से सरकार को भेजे। टोहाना क्षेत्र की जनता को मिलकर यह कार्य करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें