फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अपडेट के साथ जिले में फिर शुरू हुई पेपरलेस रजिस्ट्री, पहले दिन हुईं तीन

Mon, 10 Nov 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री व उससे संबं​धित काम को लेकर बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया सोमवार को जिले में नए अपडेट के साथ फिर से शुरू हो गई। शुरुआती तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए रजिस्ट्री पोर्टल की क्षमता बढ़ाई गई है, जिसका सकारात्मक असर पहले ही दिन देखा गया। नए सिरे से शुरू हुई प्रक्रिया में सोमवार को तीन रजिस्ट्रियां सफलतापूर्वक पूरी की गईं। जिले में अब तक कुल 83 टोकन कट चुके हैं, जबकि केवल 36 रजिस्ट्री पूरी हुई हैं।
विज्ञापन


पहले, ऑनलाइन पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने और तकनीकी खामियों के कारण आवेदकों और डीड राइटरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे रजिस्ट्री की संख्या कम रही। इन कमियों को दूर करने के लिए राजस्व विभाग ने पोर्टल की तकनीकी क्षमता में सुधार किया और इसे अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब पोर्टल पर एक साथ बड़े साइज की फाइल अपलोड करना संभव है। पहले 10 मेगाबाइट की फाइल अपलोड होती थी, जबकि नए अपडेट के बाद यह क्षमता बढ़ाकर 50 मेगाबाइट कर दी गई है। इसके साथ ही रजिस्ट्री की रकम को एडिट करने का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे प्रक्रिया और सहज हो गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इस सुधार से न केवल रजिस्ट्री की गति बढ़ेगी बल्कि आवेदकों को होने वाली परेशानियों में भी कमी आएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन पोर्टल का सही उपयोग करें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत मदद के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।



पेपरलेस रजिस्ट्री वाले पोर्टल पर 10 दिनों में हुई मात्र 36 रजिस्ट्री

एक नवंबर से लागू हुई पेपर लेस रजिस्ट्री की प्रणाली लागू हुई है, उससे पहले ऑफलाइन माध्यम से करीब 50 से 55 रजिस्ट्री होती थी, वहीं एक नवंबर से लागू हुई पेपरलेस रजिस्ट्री के तहत एक से 10 नवंबर तक मात्र 36 रजिस्ट्रियां हुई है, वहीं रजिस्ट्री के लिए अब तक कुल 83 लोगों ने टोकन कटवाएं हैं।



आवेदन रद्द होने पर दोबारा नहीं लगेगी रजिस्ट्रेशन फीस

जब पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रणाली शुरू हुई तब आवेदन करने वाले व्यक्ति का अगर आवेदन रद्द होता था, तो उसे दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाना होता है और उसकी फीस भी दोबारा लगती थी, सरकार की ओर से 503 रुपये ये फीस निर्धारित की गई है। अब एक बार ही फीस कटेगी। अगर कोई आपत्ति होगी तो उसका रिप्लाई दे सकेंगे।
विज्ञापन


-

पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर आम लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। जिले में अब तक 36 रजिस्ट्री हो चुकी है। जो दिक्कतें है उसे दूर किया जा रहा है।

-श्याम लाल, जिला राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें