फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में पंचकूला 7 यात्री गए, 29 आए

विज्ञापन
दिल्ली से आने वाली बस लेट होने के कारण आराम करते दंपती। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की जिला मुख्यालय से दिल्ली और पंचकूला के लिए बस सेवा जारी है लेकिन अभी अन्य स्टों पर बस सेवा जल्द शुरू होने की कोई उम्मीद नहीं है। शुक्रवार सुबह रोजाना की पंचकूला के लिए रोडवेज परिसर से बस रवाना हुई। बस में सात यात्री पंचकूला के लिए गए। वापसी में इसी बस में पंचकूला से फतेहाबाद के लिए 29 यात्री आए हैं। 30 लोगों ने आनलाइन बुकिंग करवाई थी। एक ने बुकिंग रद करवाते हुए 29 लोग आए। अधिकारियों के मुताबिक तीन दिन की छुट्टी के चलते वहां तैनात कर्मचारी और अधिकारियों ने बुकिंग करवाई है।
विज्ञापन

अब डेढ़ घंटा देरी से चलेगी दिल्ली की बस :
शुक्रवार को दिल्ली से हरियाणा रोडवेज की बस वाया सिरसा होकर यहां पर आई। दिल्ली से चली बस में जिला की कोई सवारी न होने के कारण बस सीधा पंचकूला पहुंची। यहां से दिल्ली के लिए यात्रियों को लेकर फतेहाबाद रोडवेज परिसर में पहुंची। यहां से पांच यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। पहले दिल्ली के लिए यहां से बस चलने का समय तीन बजे था लेकिन अब इसे साढ़े 4 बजे कर दिया गया है। वहीं हिसार से दंपति दिल्ली जाने के लिए फतेहाबाद से रवाना हुआ। दंपति ने बताया कि उन्होंने झांसी जाना है और उनकी ट्रेन 24 को है। हिसार से दिल्ली के लिए बस न होने के कारण वह फतेहाबाद आए हैं। दो दिन अब दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रुकेंगे।
अभी अन्य रूटों पर नहीं चलेगी बस
जिला के अंदर वह दूसरे जिलों में रोडवेज बसें चलने का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। अभी तक रोडवेज अधिकारियों के पास बस चलाने को लेकर कोई योजना नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि बस चलाने के लिए कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पंचकूला और दिल्ली के लिए बसें जा रही हैं। अभी अन्य रूटों पर बसें चलाने की कोई योजना नहीं है। मुख्यालय से आदेश आने का इंतजार किया जा रहा है। - आरएस पूनिया, रोडवेज महाप्रबंधक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें