फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा लेने कोर्ट पहुंची युवती पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में सुरक्षा लेने के लिए पहुंची युवती पर हमला करने का मामला सामने आया है। युवती ने अपने ही पिता और चाचा समेत 15 आरोपियों के खिलाफ आरोप लगाया है। मामले में शहर पुलिस ने 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपी पिता, चाचा सहित 15 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। कोर्ट से सुरक्षा देने के आदेश मिलने के बाद पुलिस ने युवती को सेफ हाउस भेज दिया है। बताया जा रहा है कि एक युवती पिछले एक माह से एक गांव निवासी युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। युवक की उम्र पूरी न होने के कारण शादी नहीं की और परिजनों के डर के चलते कोर्ट में सुरक्षा लेने के लिए पहुंची थी। मामले के मुताबिक शहर थाना में दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह जान पहचान के युवक के साथ कोर्ट में आई थी। इस बात का परिजनों को पता चल गया। आरोप है कि पिता कोर्ट में 15 से 20 लोगों के साथ पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने छुड़वाया। इसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

युवती सुरक्षा लेने के लिए कोर्ट में आई थी। अपने पिता समेत अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। - रिसाल सिंह, हुडा चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें