फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंचायतें अब करेंगी नहरों पर न नहाने को लेकर मुनादी

Wed, 08 Jul 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव भोडिया खेड़ा की सिरसा मेजर नहर में छलांग लगाते युवा। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बीघड़ हेड पर हाल ही में बाप-बेटे की नहर में डूबने से हुई दर्दनाक मौत के बाद जिला पुलिस ने सुरक्षा को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और उन्हें नहरों, तालाबों, जोहड़ों तथा अन्य गहरे जल स्रोतों से दूर रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंचायतें अब नहरों पर न नहाने को लेकर मुनादी करेंगी।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि बच्चे बिना जानकारी के घर से नहरों की ओर न जाएं और उन्हें जल स्रोतों में नहाने के खतरों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत जिले की नहरों में नहाने और मौज-मस्ती के उद्देश्य से प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने सभी ग्राम पंचायतों से गांवों में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक करने और नहर किनारे शराब या अन्य प्रकार का नशा करने से रोकने की अपील की है। वहीं, जिले के सभी थाना प्रभारियों को नहरों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों पर नियमित गश्त, संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने तथा प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि जनसहयोग और सतर्कता से ही ऐसे हादसों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें