फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशा बेचने वालों की जमानत नहीं करवाएगी गांव अकांवाली की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सामाजिक बुराइयों खासकर युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने के लिए जिले की ग्राम पंचायतें जागरूक होने लगी है। इस मुहिम में ग्राम पंचायत अकांवाली ने भी महती भूमिका निभाने का फैसला लिया है। सरपंच मोहन गढ़वाल के नेतृत्व में पंचायत ने गांव को नशामुक्त करने के लिए कई फैसले लिए हैं।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन फतेहाबाद के प्रधान मोहन गढ़वाल की अध्यक्षता में हुई पंचायत ने फैसला लिया है कि पंचायत द्वारा गांव के युवाओं को नशे से दूर करने के लिए उन्हें खेलों और शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा, वहीं नशे जैसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। पंचायत द्वारा नशा तस्करी करते पकड़े गए युवकों की जमानत नहीं करवाई जाएगी। ग्रामीणों के सहयोग से ऐसे युवाओं की पहचान कर उन्हें पुलिस के हवाले किया जाएगा। मेडिकल नशे पर लगाम कसने के लिए भी पंचायत ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
गांव में अगर कोई मेडिकल स्टोर संचालक नशीली गोलियां, कैप्सूल या इंजेक्शन बेचते पाया जाता है तो न केवल उसके मेडिकल स्टोर को सील करवाया जाएगा बल्कि दोबारा उस व्यक्ति को गांव में मेडिकल स्टोर चलाने नहीं दिया जाएगा। ग्राम पंचायत ने गांव के लोगों से भी पंचायत की इस पहल में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन


सरपंच मोहन गढ़वाल ने बताया कि पंचायत के संज्ञान में आया है कि युवाओं में नशे की लत लगातार बढ़ती जा रही है। इस कारण जहां गांव का माहौल खराब होने का डर बना रहता है, वहीं आपराधिक गतिविधियों में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में ग्राम पंचायत द्वारा युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

कोई पंच जमानत करवाएगा तो भी जुर्माना लगेगा
सरपंच ने बताया कि गांव में अगर कोई भी व्यक्ति नशा बेचते पकड़ा जाता है तो ग्राम पंचायत की तरफ से उसका सहयोग नहीं किया जाएगा। यदि कोई पंचायत सदस्य उसकी जमानत करवाता है तो पंचायत की तरफ से उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। ग्राम पंचायत गांव को नशामुक्त बनाने के लिए कृतसंकल्प है और ग्रामीणों के सहयोग से इस अभियान को कामयाब बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें