फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 स्कूलों के विद्यार्थियों ने ली पर्यावरण संरक्षण और पराली न जलाने की शपथ

विज्ञापन
पराली प्रदूषण रोकने के लिए आयोजित जागरुकता अभियान के तहत शपथ लेते विद्यार्थी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश में पराली के प्रदूषण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के मकसद से राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से गुलाबी नगरी फतेहाबाद जिले के 108 स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर जिले के अधिकांश प्राईवेट व सरकारी स्कूलों में जागरूकता रैली, पेंटिंग व स्पीच प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी पराली प्रदूषण से बचने व बचाने का संदेश दिया गया। राह संस्था की तरफ से विद्यार्थियों के माध्यम से प्रदेश के आमजन से लेकर किसानों को पराली जलाने के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आगाज राह ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर पर्वतारोही मनीषा पायल व राष्ट्रीय सलाहकार विकास गोदारा ने विद्यार्थियों को शपथ दिलवा कर किया।
विज्ञापन

राह ग्रुप फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन नरेश सेलपाड़, वाइस चेयरमैन रामनिवास वर्मा व इवेंट कॉर्डिनेटर नवल सिंह ने बताया कि इस प्रदेश व्यापी जागरूकता अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने प्रण लिया कि वो अपने जीवन में कभी भी पराली नहीं जलाएंगे। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने गांव, अपने शहर और देश-प्रदेश को पराली प्रदूषण के खतरे से हर हाल में बचाने का भी संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वो पराली जलाने की बजाय इसके दूसरे विकल्पों को बढ़ावा देने का भी प्रयास करेंगे, जिससे कि जमीन को दोबारा से ऊपजाऊ बनाने, पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगाने के साथ-साथ जीव संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
इन स्कूलों में राह ग्रुप ने दिलाई जागरूकता की शपथ
राह ग्रुप फाउंडेशन के इस प्रदेश व्यापी जागरूकता अभियान के दौरान सीनियर मॉडल स्कूल फतेहाबाद, डीएवी स्कृल फतेहाबाद, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, जी लिट्रा स्कूल फतेहाबाद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनावाली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड भट्टू, सेंट मैरी पब्लिक स्कूल टोहाना, के. एम. मॉडल स्कूल टोहाना, सरस्वती के. एम. मॉडल डांगरा रोड टोहाना, एस. डी. पब्लिक स्कूल डांगरा, एस. एस. पब्लिक स्कूल टोहाना, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल टोहाना, बजरंग मॉडल स्कूल टोहाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोहाना, डी. एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल समैन, सीटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिरडाना, डीएवी स्कूल जाखल, आदर्श भारती इंटरनेशनल स्कूल भूना, न्यू सनराईज सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना, कोहिनूर इंटरनेशन स्कूल घारसुल, गिलीमुडी मैमोरियल स्कूल लहरिया, श्री गु्रु गोबिन्द सिंह कॉन्वेट स्कूल चीमो, के. के. कॉन्वेट स्कूल रतिया, मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल, पी.एल. जिंदल स्कूल, जीडी ज्योति स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया, होली विज्डम कॉन्वेट स्कूल, जी. एन. आई. इंटरनेशनल स्कूल, ज्योति पब्लिक स्कूल लाहली, एल. फाइन टॉप स्कूल, बी.डी. मेमोरियल स्कूल रतिया, ग्रीन वैली स्कूल, लार्ड शिवा पब्लिक स्कूल, भारती निकेतन, स्वामी दयानंद पब्लिक स्कूल, हैप्पी मॉडल स्कूल सहित जिले के अधिकांश सरकारी स्कूलों में पराली न जलाने के लिए किसानों को प्रेरित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करने का था उद्देश्य
अभियान का मकसद विद्यार्थियों को पराली के बेहतर विकल्प व प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। राह ग्रुप के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ के अनुसार इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों को पराली जलाने से पैदा हुए प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में बताने के साथ-साथ पराली समस्या के स्थाई समाधान के विकल्पों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। जिससे कि आने वाले दिनों में विद्यार्थी इस दिशा में बेहत्तर आविष्कार कर इस समस्या का स्थायी समाधान निकाल सके।
दो वर्गों में हुईं प्रतियोगिताएं
अभियान के दौरान जूनियर व सीनियर दो वर्गों में पेंटिंग/ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को जहां पेंटिंग/ड्राइंग प्रतियोगिता के लिए 35-35 मिनट करा समय दिया गया, वहीं भाषण प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को दो से चार मिनट का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें